home page

मांझी में 131 लीटर अंग्रेजी शराब लदा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार

 | 
मांझी में 131 लीटर अंग्रेजी शराब लदा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार


मांझी में 131 लीटर अंग्रेजी शराब लदा टोटो जब्त, चालक गिरफ्तार


सारण, 14 अक्टूबर (हि.स.)। मांझी थाना क्षेत्र के नरपलिया के समीप बुधवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 131 लीटर अंग्रेजी शराब लदे एक टोटो को जब्त किया है। साथ ही टोटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक गड़खा थाना क्षेत्र के भवानीपुर बसंत गांव का निवासी है।

इस संबंध में मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तस्करों द्वारा मांझी के फतेहपुर घाट पर नाव के माध्यम से अंग्रेजी शराब की खेप लाई गई थी। इसके बाद शराब को टोटो पर लादकर छपरा शहर में अनलोड किया जाना था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टोटो को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर इस धंधे के नेटवर्क का पता लगा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार