शराब लदे ट्रक से 199.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
बक्सर, 04 सितंबर (हि.स.)।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से बुधवार की शाम एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान ट्रक की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की 266 बोतलों में कुल 199.5 लीटर विदेशी शराब मिली।
बरामद शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की 124 बोतल, रेड लेबल की 48 बोतल, मॉन्टी जैमन की 60 बोतल, मैजिक मोमेंट की 12 बोतल तथा रॉयल स्टैग की 22 बोतल शामिल हैं। सभी बोतलों की क्षमता 750 एमएल बताई गई है।
मामले में पुलिस/उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी शराब समस्तीपुर ले जाया जा रहा था । गिरफ्तार चालक की पहचान कृष्णा पासवान (35 वर्ष) पिता गाहेदेव पासवान के रूप में हुई है। जो हसनपुर जिला समस्तीपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों के अनुसार, शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जब इस ट्रक को रोका गया तो इसमें गद्दा और सोफा रखा गया था जब इसकी विधवत जांच की गई तो इसके तहखाना में ब्रांडेड शराब पाए गए जो
हरियाणा निर्मित ब्रांडेड शराब है। गुरुवार की सुबह भी एक अन्य ट्रक पकड़े जाने की सूचना है, जिसकी जांच और बरामदगी से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

