home page

मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कीमत 1.68 करोड़ रुपये

 | 

संभल, 08 जून (हि.स.)। जनपद संभल की कैला देवी थाना पुलिस ने मेरठ की तरफ से गंगा एक्सप्रेसवे से होकर आ रहे कंटेनर के संभल की तरफ एक्सप्रेसवे से उतरने पर मुखबिर की सूचना पर 06 क्विंटल 28 किलो मादक पदार्थ के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किए।

कंटेनर में बरामद मादक पदार्थ की कीमत 1.68 करोड़ रुपये बताई गई है। जहां चारों के खिलाफ कैलादेवी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

संभल के कैला देवी थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ की तरफ से आ रहे बंद बॉडी कंटेनर को संभल की तरफ जाते समय खिरनी के नजदीक जिओ पेट्रोल पंप पर खड़े होने पर कंटेनर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बंद बॉडी कंटेनर में ट्रांसपोर्ट सामान के बीच में एसिडिक और एनहाइड्रिक जो कि एक मादक पदार्थ है जिसकी तस्करी की जा रही थी। कंटेनर में तलाशी लेने पर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ जिसका वजन 06 क्विंटल 28 किलो था।

पुलिस ने चारों आरोपितों नखासा थाना क्षेत्र के लखोरी गांव निवासी मदनपाल पुत्र हरिश्चंद्र, नखासा के ही कालाखेड़ा निवासी मोहम्मद नाजिम पुत्र अब्दुल रशीद, बरेली के फतेहगंज थाना अंतर्गत बिटौली गांव निवासी राजपाल पुत्र तोताराम तथा बदायूं के सहसवान थाना अंतर्गत शोएब पुत्र शफीक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

जिनके पास से एक कंटेनर ट्रक के साथ 09 प्लास्टिक के नीले रंग के छोटे ड्रम, एक सफेद ड्रम जिसमें मादक पदार्थ एसीटिक एनहाईड्राइड प्रीकर्सर भरा हुआ था। जिसका वजन 628 किलोग्राम था। 200 बॉक्स तथा चार मोबाइल भी बरामद किए गए।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह मादक पदार्थ ट्रांसपोर्ट में छुपा कर ले जा रहे थे जिसका उपयोग हम लोग स्मैक हेरोइन बनाने में करते हैं। आरोपियों ने बताया कि हम लोग सस्ते दामों में संयुक्त रूप से पैसा लगाकर खरीदते हैं और ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ऐसे ही ट्रक में छुपा कर लाते हैं।

कैला देवी थाना प्रभारी ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चारों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar