home page

संभल में लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार, नाैजवानाें काे फंसाकर करती थी ब्लैकमेल

 | 
संभल में लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार, नाैजवानाें काे फंसाकर करती थी ब्लैकमेल


संभल, 21 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जनपद संभल की रजपुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को पति-पत्नी और उसके एक साथी काे गिरफ्तार किया है। महिला भोले भाले लड़कों को कमरे में बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलती थी। वह लुटेरी दुल्हन बनकर भी लूटपाट करती थी।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पत्रकारों को बताया कि देवपुरा गांव के रहने वाले होराम सिंह ने प्रमोद उर्फ पालू, उसकी पत्नी लक्ष्मी, वेद प्रकाश, वीरेंद्र उर्फ छोटे, राजकुमार और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 20 अगस्त के तहरीर दी। उसने बताया कि लक्ष्मी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर एक कमरे में ले गई, जहां उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। अब वे लोग ब्लैकमेल करके पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। न देने पर वीडियो वायरल और दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को जिले के ग्राम देवपुरा निवासी प्रमोद उर्फ पालू, उसकी पत्नी लक्ष्मी और विरेंद्र उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 40 हजार रुपये कैश, हिंडन कैमरा समेत अन्य चीजें बरामद हुई है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि यह लोग एक गिरोह चलाते हैं, जिसमें लक्ष्मी पूरा सहयोग करती है। वह भोले—भाले लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेती है। फिर मिलने के लिए उसे किराये के कमरे में बुलाती है, जहां पहले से हिंडन कैमरा लगा होता है। इसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल और झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते हैं। कुछ लोग प्रेमजाल में नहीं फंसते है तो हम लक्ष्मी से उनकी शादी करा देते है। फिर शादी की पहली रात लक्ष्मी सभी के सो जाने पर जेवर, नकदी और कीमती समान लेकर घर से भाग जाती थी। ऐसे करके उन लोगों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। ----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar