सलेमपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Apr 3, 2025, 17:50 IST
| 
देवरिया, 3 अप्रैल (हि.स.)। बीते दिन गौ तस्कर के ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये की इनाम घोषित किया था। सलेमपुर पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि थाना सलेमपुर पर पंजीकृत केस पशु क्रूरता निवारण अधिनयम के वांछित ओम प्रकाश यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी सुन्दरचक थाना बनकटा जनपद देवरिया को थाना सलेमपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नदावर पुल के पास से गिरफ्तार किया। उस पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक