नशा मुक्त कोशी अभियान: एक सप्ताह में 976 लीटर से अधिक शराब व 126 किलो गाँजा जब्त, 70 गिरफ्तार
सहरसा, 21 नवंबर (हि.स.)। कोशी प्रक्षेत्र (सहरसा, सुपौल व मधेपुरा) में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत 14 से 20 नवंबर के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 70 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें अवैध शराब के 66 और सूखा नशा के 4 मामले शामिल हैं।
इस एक सप्ताह में पुलिस ने 976.795 लीटर अवैध शराब, 126.157 किलोग्राम गाँजा, 17.32 ग्राम स्मैक, 25.3 लीटर कोडिन सिरप, 4 एमएल नशीला इंजेक्शन, 10 बाइक, 2 चार पहिया वाहन, 8,760 रुपये नकद तथा अन्य सामग्री बरामद की है।
कोशी क्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष के अनुसार, फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने से अब तक 2,879 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है और 88,394.422 लीटर अवैध शराब व 8,397.376 किलोग्राम गाँजा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ, हथियार व नकदी जब्त की गई है।
डीआईजी ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी जानकारी (नाम, पता, स्थान व संभव हो तो फोटो/वीडियो) हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए दें। सूचनादाता की पहचान व नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और विशेष सफलता पर पुरस्कृत भी किया जाएगा।
----
हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी

