home page

नवहट्टा पुलिस ने 700 एमएल कोरेक्स के साथ एक आराेपित को दबोचा, बाइक की डिक्की से बरामदगी

 | 
नवहट्टा पुलिस ने 700 एमएल कोरेक्स के साथ एक आराेपित को दबोचा, बाइक की डिक्की से बरामदगी


सहरसा, 21 नवंबर (हि.स.)। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप (कोरेक्स) के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 700 एमएल कोरेक्स बरामद कर जब्त किया गया है।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि नवहट्टा थाना कांड संख्या-258/26 (दिनांक 20.11.26) के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 की धारा 30(a)/41(1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत कुमार (पिता बेचन यादव, निवासी जोड़ी, थाना नवहट्टा, जिला सहरसा) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान रंजीत की मोटरसाइकिल की डिक्की से 7 पीस कोरेक्स (कुल मात्रा 700 एमएल) बरामद किया गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सोनी