home page

सागर: अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद, 'आरोपी गिरफ्तार

 | 
सागर: अस्पताल से चोरी हुई बाइक बरामद, 'आरोपी गिरफ्तार


सागर, 08 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना गोपालगंज पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की गुत्थी सुलझा लिया है। पुलिस ने गुरुवार को चोरी की बाइक बरामद एक आरोपी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गत 3 अप्रैल को तिली अस्पताल की पार्किंग से फरियादी संतोष कुशवाहा की पैशन प्लस (MP 04 NR 1447) चोरी हो गई थी। जिसपर अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 303(2) BNS पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही की पहचान की। सटीक मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने गोवर्धन मंदिर ग्राउंड के पास घेराबंदी कर गुरुवार को को राजेन्द्र उर्फ शैतान यादव को धर दबोचा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीरज जैन और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनीष कुमार चौबे