home page

उदालगुरी में पोस्ट मास्टर से लूट

 | 

उदालगुरी (असम), 25 सितंबर (हि.स.) । उदालगुरी जिले के खैराबारी इलाके से फायरिंग के बाद पोस्ट मास्टर से लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात उदालगुरी के खैराबारी इलाके में हवाई फायरिंग कर पोस्ट मास्टर से लूटपाट की गई। बाइक पर आए दो हथियारबंद डकैतों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके से अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों फरार हो गए।

हमले के दौरान पोस्ट मास्टर केशव झा घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पुलिस एक प्राथमिकी दर्ज कर डकैती मामले में शामिल दोनों बाइक सवार डकैतों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी