home page

सीवान में शहीद एक्सप्रेस से लावारिस विदेशी शराब बरामद, आरपीएफ की कार्रवाई

 | 
सीवान में शहीद एक्सप्रेस से लावारिस विदेशी शराब बरामद, आरपीएफ की कार्रवाई


सीवान, 01 मई (हि.स.)।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सीवान की क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वाड टीम ने ट्रेन में चेकिंग के दौरान लावारिस विदेशी शराब बरामद की है।

यह कार्रवाई शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के आदेश पर की गई।जानकारी के अनुसार, निरीक्षक ट्रेन स्कॉर्ट गोरखपुर एवं प्रभारी निरीक्षक सीवान के निर्देशन में क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वाड ने गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 1 में आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान एक लावारिस झोला बरामद किया। तलाशी लेने पर उसमें 180 एमएल का 48 बोतल 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की पाई गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 8.640 लीटर तथा कुल कीमत 6,240 रुपये आंकी गई है। आरपीएफ ने सभी शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, सीवान को सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध में उत्पाद थाना सीवान में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर पिंटू कुमार द्वारा की जा रही है।इस कार्रवाई में एएसआई छोटे लाल सिंह यादव, एएसआई शैलेन्द्र कुमार पांडेय,बलवीर यादव, धर्म प्रकाश मिश्रा तथा सुभाष यादव शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma