रेलवे ट्रैक के बीच से पेंड्रॉल क्लिप चोरी करते एक व्यक्ति को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया
सहरसा, 15 जुलाई (हि.स.)।
सहरसा- मधेपुरा रेल खंड पर रेलवे ट्रैक के बीच से पेंड्रॉल क्लिप चोरी करते हुए एक शख्स को सहरसा रेलवे सुरक्षा बने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
घटना मंगलवार देर रात्रि की है।रेल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सहरसा रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार के निर्देशन पर रात्रि में सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह के अलावा प्रधान आरक्षी फुलकान्त मिश्रा अपराधिक निगरानी के लिए सहरसा यार्ड, वाशिंग पीट में गस्त लगा रहा थे।
इसी क्रम में बिट सी में तैनात प्रधान आरक्षी जितेंदर प्रसाद मिले सभी एक साथ होकर गस्त कर रहे थे की इसी दौरान सहरसा-मधेपुरा रेल लाईन से पूरब मधेपुरा वाली लाईन से पुरब वाली लाईन पर खड़ी कोच के पास एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी में रखा कुछ वजनी सामान अपने कंधे पर लेकर जा रहा था।जिसे गस्त कर रही रेलवे सुरक्षा बल की टीम सतर्क होकर अपने-आप को छिपाते हुए उसके तरफ बढ़े तो उसने पुलिस को आते देख वह तेज कदम से भागने लगा।
इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने घेरकर उसे पकड़ लिया गया तथा उसके कंधे से सफेद रंग वाली प्लास्टिक की बोरी उतरवाकर उसी से खुलवा कर देखा तो उसमे रेल लाइन में लगने वाला 15 पुराना पेंड्रल क्लिप बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम- चन्दन कुमार 34 वर्ष, पिता इन्द्रदेव शैनी टोला, वार्ड -21, सिमरी बख्तियारपुर,का निवासी बताया।जिसके बाद रेसुब द्वारा उस व्यक्ति से उक्त रेल सम्पति बाबत कागजात माँगा गया तो उसके द्वारा रेल सम्पति बाबत किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नही किया गया तथा उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफ़ी मांगने लगा और बताया की वह गरीब है। लालच वस सहरसा यार्ड के रेल लाइन से उक्त पेंड्रल क्लिप को खोल कर ले जा रहा और किसी चलते –फिरते कबाड़ी वाले के यहाँ बेच कर कुछ पैसा कमा लेता।जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने समक्ष गवाहन जप्ती सूची बनाकर उपरोक्त रेल सम्पत्ति को जप्त किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर समस्त कार्यवाही उपरांत गिरफ़्तारी की सुचना अभियुक्त के परिजन को उसके घर दी गई।इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बुधवार को न्यायालय खगड़िया में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

