एटीएम लूटकांड मामले में दो आरोपित को रोहतास पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफतार
डेहरी आन सोन, 03 नवंबर (हि.स )
रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र से गत चार अक्टूबर को आइडीबीआइ तथा कोचस में 13 जून को एक्सिस बैंक का एटीएम काट कर चोरी के मामले में पुलिस ने दोे आरोपितों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों ने रोहतास जिला के अलावा बक्सर जिला में भी एटीएम चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसपी राज ने प्रेस कांफ्रेंस में आज शाम यह जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि लूटकांड मामले में शामिल गिरोह के दो सदस्यों को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकीम हरियाणा के जिला नुह मेवात के थाना नुह सदर के वैसी का रहने वाला है। वहीं दूसरा अभियुक्त मुनफैद हरियाणा के नुह मेवात जिला के थाना सदर तबाहू के पटुका साहसला का निवासी है। एसपी के अनुसार लूटकांड में प्रयुक्त उजले रंग की बेलोरो बीटी 0126 एचआर 3958 बीए को भी जब्त किया गया है। रोहतास जिला के अलावा 13 जून को बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन का कर लूटपाट की घटना में दोनों अभियुक्तों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसपी ने बताया कि एटीएम लूट कांड के उद्भभेदन के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था। यह टीम पिछले 15 दिनों से बिहार से बाहर जाकर काम कर रही थी। जब्त की गई बेलोरो मुनफैद की है। गिरफ्तार मुकीम लूटकांड में मिले पैसा का बंटवारा का कार्य करता था। मुकीम का पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले यूपी के बस्ती जिला में एटीएम काटकर चोरी मामले में जेल जा चुका है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी करने की कवायद में पुलिस टीम लगी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

