home page

बीआरसी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम

 | 
बीआरसी में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम


सुपौल, 01 अप्रैल (हि.स.)। जिले के छातापुर प्रखंड स्थित संसाधन केंद्र में बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी है।

बुधवार की सुबह सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी देश कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि बीते 30 मार्च को कार्यालय कर्मी कार्य निष्पादित कर शाम में कार्यालय बंद कर सभी कर्मी अपने अपने घर चले गए। 31 मार्च को महावीर जयंती को लेकर कार्यालय में अवकाश था, बुधवार को कार्यालय खुलने पर पता चला कि 31 मार्च के रात में अज्ञात चोरों द्वारा विभिन्न कमरें का ताला तोड़कर 5 मॉनिटर, एक सीपीयू, बाथरूम का एक मोटर और कुछ महत्वपूर्ण अभिलेख आदि का चोरी कर ली है। बीईओ ने चोरी की घटना का जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र