home page

चाकू टिकाकर लूट, तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
चाकू टिकाकर लूट, तीन आरोपित गिरफ्तार


धमतरी, 18 अगस्त (हि.स.)। चाकू टिकाकर लूट करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से लूट की सामग्री जब्त कर तीनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को गौतम नागरची निवासी मौरीकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी के साथ बठेना अस्पताल धमतरी गए थे। उपचार कराकर जब वे अस्पताल से वापस लौटने के बाद वह अपनी साली के लिए खाना लेकर पुनः बठेना अस्पताल जा रहा था, तभी शाम करीब चार बजे रत्नाबांधा रोड स्थित गोपाला अस्पताल के पास बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोककर सब्जी काटने वाले चाकू का भय दिखाया और उसके गले में पहने सोने का लाकेट लूटकर फरार हो गए।

शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पतासाजी में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बाइक से आमातालाब रोड पर यादव भवन के पास सोने का लाकेट बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट के जेवरात, चाकू व बाइक को जब्त कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपितों में निलमणी विश्वकर्मा उर्फ विक्कु उम्र 20 वर्ष निवासी हटकेशर धमतरी, चेतन नेताम उर्फ आदित्य नेताम उम्र 22 वर्ष निवासी पंचवटी कालोनी अटल आवास धमतरी और खिलावन साहू उर्फ बदे उम्र 20 वर्ष निवासी लोहरसी शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा