युवक के गले से चेन लूट का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर, 05 मार्च (हि.स.)। कमिश्ररेट की देवनगर पुलिस ने युवक के गले से चांदी क ी चेन और लॉकेट लूट के प्रकरण में खुलासा करते हुए शातिर को पकड़ा है। होली से एक दिन पहले ही शहर में लूट की दो घटनाएं हुई थी। एक में महिला के हाथ से पर्स लूटा गया था।
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि खेमें का कुआं मिरासी कॉलोनी निवासी ललित पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि वह अपनी पत्नी के साथ पाल रोड सेक्टर 21 मोउ़ पर निकल रहा था। तब मोटरसाइकिल पर एक आए बदमाश ने उसके गले में पहनी चांदी के चेन पर झपटा मारा और तोडक़र ले गया। चेन में सोने का पेडेंट भी था। उन्होंने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की गई और संदिज्ध राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी आसिफ को शांति भंग में पकड़ा गया था। उसे अब चेन लूट प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ से पहले ही प्रतापनगर, सीएचबी और शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज है। ज्यादातर मामलों में चार्जशीट दाखिल हो रखी है। दूसरी तरफ प्रतापनगर पुलिस के अनुसार नाईवाउा नागौर हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 10 निवासी जितेंद्र पुत्र छोटेलाल सैन की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि वह अपनी पत्नी के साथ में 2 मार्च को प्रतापनगर शुभम अस्पताल रोड से निकल रहा था। तब पीछे से आए एक बदमाश उसकी पत्नी के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गया। पर्स में कुछ रूपए और मोबाइल अािद सामान था। इस मामले में लुटेरे का पता नहीं चला है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

