home page

मोरान में आभूषण व्यापारी से लूट

 | 
मोरान में आभूषण व्यापारी से लूट


डिब्रूगढ़ (असम), 21 फरवरी (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के मोरान इलाके में आभूषण के एक व्यापारी पर हमला कर डकैतों द्वारा आभूषण लूटे जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात कामाख्या ज्वेलर के मालिक शुभाशीष कर्मकार अपनी दुकान बंद कर अपने एक कर्मचारी के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में डकैतों का एक दल दोनों पर हमला कर दुकान से घर ले जा रहे 7.5 लख रुपए का आभूषण लूटकर फरार हो गए।

हमले में दुकान के मालिक और कर्मचारियों को चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम आभूषण के मालिक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर डकैतों की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी