home page

अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत

 | 
अलग अलग सडक़ हादसों में दो की मौत


जोधपुर, 02 नवम्बर (हि.स.)। शहर के बनाड़ और चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में अलग अलग सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि माता का थान स्थित गोकूल की प्याउ रितु स्टूडियो के पास रहने वाले गौरव जांगिड़ ने रिपोट दी। इसमें बताया कि उसके पिता मोहनलाल जांगिड़ कार लेकर देवलिया गांव शगुन रिसोर्ट के सामने से निकल रहे थे। तब एक ट्रक के चालक ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बीच उनकी मृत्यु हो गई। बनाड़ पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि राजसमंद के मोडागुडा दिवेर निवासी नारायण सिंह पुत्र देवी रावत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 31 अक्टूबर को उसके गांव का रहने वाला हालुसिंह टाइल्स से भरा ट्रक लेकर चाणक्यपुरी गायत्री नगर पाल में आया था। वह ट्रक से टाइल्स खाली कर रहा था, मगर उसने ट्रक को बैक लेते समय हार्न नहीं दिया। जिससे पीछे खड़ा फतेहसिंह ट्रक से कुचला गया और उसकी मौत हो गई। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस सूचना पर बाद में ट्रक को जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंपा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश