home page

डंपर चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान

 | 
डंपर चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान


जोधपुर, 25 नवम्बर (हि.स.)। निकटतर्वी बनाड़ स्थित निजी अस्पताल के मोड़ पर डंपर चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक के भाई की तरफ से बनाड़ थाने में डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर नांदड़ी निवासी देवेंद्र पुत्र गोविंदराम की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका भाई 42 वर्षीय धनराज बाइक लेकर बोराडा डेयरी अस्पताल के मोड़ से निकल रहा था। तब एक डंपर के चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गाड़ी नंबर से चालक की पहचान की जा रही है। जांच एएसआई रामचंद्र की तरफ से की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश