home page

धान की रोपाई करने जा रहे तीन श्रमिकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

 | 
धान की रोपाई करने जा रहे तीन श्रमिकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत


नोएडा, 09 जुलाई (हि.स.)। नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव के पास आज गुरुवार सुबह को पैदल जा रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक धान की खेत की रोपाई करने जा रहे थे।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह को करण पुत्र मिथलेश उम्र 24 वर्ष, मिथुन उम्र 25 वर्ष, विश्वजीत पुत्र सतीश उम्र 25 वर्ष नीमका गांव के पास पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना जेवर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीनों मजदूरी का काम करते थे। तथा सुबह के समय धान रोपाई करने के लिए खेत में जा रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी