पिकअप के चालक ने ली वृद्धा की जान
| Oct 16, 2026, 17:05 IST
जोधपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती डांगियावास एरिया में पिकअप चालक की लापरवाही से वृद्ध महिला की जान चली गई। उसके पुत्र की तरफ से पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सुपुर्द किया।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले फिरोज खां पुत्र इकबाल खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी माताजी नैनीदेवी क्षेत्र से निकल रही थी। तब एक पिकअप के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी माताजी गंभीर रूप से घायल हो गई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया। डांगियावास पुलिस पिकअप चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

