कमिश्ररेट में वाहन चोर सक्रिय : नौ जगहों से मोटरसाइकिलें चोरी
जोधपुर, 26 नवम्बर (हि.स.)। कमिश्ररेट में वाहन चोर सक्रिय बने हुए है। शहर में लगातार दुपहिया वाहन चोरी हो रहे है। अलग अलग थाना क्षेत्रों से नौ बाइक चोरी के प्रकरण पुलिस में दर्ज हुए है। वाहन चोरों का फिलहाल पता नहीं चला है।
शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि पाली जिले के रानी स्थित नाडोल निवासी किशनलाल पुत्र चंद्राराम की बाइक न्यू पावर हाउस रोड से चोरी हो गई। इसी तरह राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में चौखा नयापुरा गली नंबर 4 निवासी पिंटू पुत्र संजय ने बताया कि उसकी बाइक एक हेरिटेज होटल के पास से चोरी हो गई। इसी तरह मजदूर कॉलोनी प्रतापनगर सदर निवासी सद्दाम पुत्र खलील अहमद ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक आखलिया के पास से चोरी हो गई। नागौरी गेट पुलिस के अनुसार महामंदिर बीजेएस निवासी पल्लाव विश्वास की बाइक निजी अस्पताल की पार्किंग से अज्ञात चोर ले गया। जबकि महामंदिर पुलिस ने बताया कि मोहन नगर बी- गली नंबर 11 बीजेएस निवासी इरफान की बाइक महामंदिर से चोरी हो गई। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि कानसिंह की सीड बाप निवासी राहुल पुत्र अर्जुनलाल सोलंकी की बाइक सेक्टर 8 से चोरी कर ली गई। इधर प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि खाराबेरा के रहने वाले अमितसिंह पुत्र भारत सिंह राजपुरोहित की बाइक कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार आदर्श स्कूल के पास से चोरी हो गई। वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि जंभेश्वर नगर राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी भंवरलाल की बाइक भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रातानाडा पुलिस के अनुसार नया तालाब नागौरी गेट निवासी चांद मो. पुत्र रमजान मो. की बाइक पीडब्ल्यूडी चौराहा के पास से चोरी हुई।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

