जिला ग्रामीण की डीएसटी ने पकड़ा थार में हथियार तस्कर : 1 पिस्टल व 05 जिंदा कारतूस के साथ गाड़ी जब्त
जोधपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिले की ग्रामीण डीएसटी पुलिस ने पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध हथियारों की धरपकड़ करते हुए थार जीप में एक हथियार को पकड़ा है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने उसे आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार किए जाने के साथ गाड़ी को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही संगीन वारदातों के चार प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निकट सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को चुनावों के दौरान आमजन में भय उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों व अवैध हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
शुक्रवार को डीएसटी के कांस्टेबल चुतराराम की सूचना पर पुलिस थाना बालेसर क्षेत्र के ग्राम रामनगर से चांचलवा जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी कर एक ब्लैक रंग की थार जीप को रूकवाकर गाड़ी में बैठे 2 व्यक्तियों के नाम पता पूछने पर चालक ने अपना नाम गिरधारीराम पुत्र राजूराम जाट निवासी रामनगर उटाम्बर बालेसर और खाली साइड बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गणपतराम पुत्र भूराराम जाट निवासी बलाउ जाटी मण्डली जिला बालोतरा होना बताया।
थार गाड़ी की तलाशी ली गई तब आरोपियों के कब्जे से थार गाड़ी के डेस्क बोर्ड में रखी 01 देशी पिस्टल व 05 जिंदा कारतूस बरामद हुए।,
जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पंकज यादव ने बताया कि पंचायतिराज चुनावों में मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले भर में हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील्स/फोटो अपलोड कर आमजन मे भय उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत कार्रवाई प्रारम्भ की गयी।
पुलिस टीम में यह भी रहे शामिल :
एएसआई श्रवणकुमार भंवरिया, हैड कांस्टेबल मदन मीणा, मुकन सिंह, हरेन्द्र लोहरा, चुतराराम (आसूचना) व पप्पूराम व थाने से एएसआई सुखाराम, श्रवणराम, जीवणराम व हेमन्त कुमार शामिल रहे।
पुलिस की युवा वर्ग को हिदायत :
अवैध/डमी हथियारों के साथ फोटो/विडियों बनाकर आमजन में भय कारित करने के उद्देष्य से सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियों अपलोड कर युवा अपना भविष्य खराब नहीं करे, अन्यथा ऐसी फोटो/विडियों सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालें लोगों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जायेगी।
2 -कोई भी व्यक्ति अगर अपने कब्जे में अवैध हथियार रखता हैं एवं आमजन में भय उत्पन्न करने का प्रयास करता हैं तो ऐसे असामाजिक तत्वों के विरूद्ध संगठित अपराध की धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया जाकर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसमें कम से कम 05 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान हैं।
3- सोशल मीडिया पर अनर्गल व गलत टिप्पणीयां नहीं करें।
4- पंचायतिराज चुनावों के मध्यनजर स्वयं को बढ़ा चढ़ा कर वर्णन करने वाले असामाजिक तत्व, उनको फॉलोअप करने वाले, अश्लील फोटो, अभद्र व असंवैधानिक भाषा का प्रयोग कर किसी व्यक्ति या वर्ग विशेष को टारगेट करने वाले व आमजन में भय उत्पन्न करने वाले लोगों को चिहिन्त कर, उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
सउनि श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि मदन मीणा, मुकनसिंह, हरेन्द्र लोहरा, चुतराराम (आसूचना) व पपूराम व थाना स्तर से सउनि श्री सुखाराम, श्रवणराम, जीवणराम व हेमन्त कुमार की विशेष भूमिका रही।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

