बाइक सवारों ने महिला के गले पर मारा झपट्टा : चेन तोड़ी, वृद्धा नीचे गिरने से चोटिल
जोधपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के पाली रोड स्थित अरबन हॉट रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ले गए। गले पर झपट्टा मारे जाने से वृद्धा गाड़ी से नीचे गिर कर चोटिल हो गई। उसका मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने उसके पुत्र की तरफ से लूट का प्रकरण दर्ज कर अब बदमाशों की तलाश आरंभ की है। लुटेरों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।
कुड़ी थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मीरा नगर झालामंड निवासी अजयसिंह कंवर पुत्र ज्योतिसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी माताजी के साथ में गाड़ी पर अरबन हॉट रोड- अमूल आइसक्रीम के सामने से निकल रहा था। तब एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसकी माताजी के गले पर झपट्टा मारा और गले से चेन तोड़ कर ले गए।
गाड़ी के पीछे बैठी उसकी माताजी अनियंत्रित होकर गिर गई और उनके चोट भी लगी। थानाधिकारी सिहाग ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है। लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द की मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

