भीलवाड़ा पुलिस का दस हजार का इनामी सुरपुरा के पास से गिरफ्तार
जोधपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। कमिश्ररेट की स्पेशल टीम में भीलवाड़ा पुलिस के दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड बताया जाता है। वह यहां पंचायत चुनाव में किसी के समर्थन के लिए आया हुआ था। उसके आने की जानकारी पर पुलिस की टीम ने उसे पकड़ा और बाद में मंडोर पुलिस के सुपुर्द किया। आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देशानुसार व डीसीपी हेडक्वाटर शहीन सी. के सुपरविजन में कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने जिला भीलवाड़ा के कोतवाली थाना का 10 हजार के इनामी आरोपी अरुण पुत्र जयराम निवासी सुरपुरा सरगरों का बास मंडोर निवासी अरूण पुत्र जयराम को पकड़ा गया। उसे सुरपुरा डेम के पास से दस्तयाब कर पुलिस थाना मंडोर को सुपुर्द किया।तथा इसके विरुद्ध पूर्व में खेड़ापा, मंडोर और गुलाबपुरा भीलवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज है। आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

