home page

जबलपर : राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, धरतीकछार से ढाई हाइवा रेत जप्त

 | 
जबलपर : राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, धरतीकछार से ढाई हाइवा रेत जप्त


जबलपुर, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार की शाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में चरगवां वृत्त के ग्राम धरतीकछार में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही कर नर्मदा नदी से निकाली गई लगभग ढाई हाइवा रेत जप्त की।

कार्यवाही के दौरान मौके पर नदी से रेत निकालने में प्रयुक्त नौका एवं मोटर पंप को भी जप्त कर लिया गया तथा रेत निकालने के लिए पाइप एवं ड्रम से बनाये गये प्लेटफार्म को नष्ट कर दिया गया।

कार्यवाही करने गये राजस्व विभाग और पुलिस के संयुक्त दल में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, अतिरिक्त तहसीलदार चरगवां सुरेश कुमार सोनी, हल्का पटवारी रवि विश्वकर्मा एवं एएसआई मनोज बसेडिया शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक