home page

बक्सर में रेलवे कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, नगदी-जेवर समेत मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

 | 

बक्सर, 02 अगस्त (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महेंद्र टीर्की ने घटना को लेकर मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, रेलवे टीआरडी (बैच संख्या 1578) ने बताया कि 1 अगस्त की रात करीब 2 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। उस समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह उठने पर घर का सामान बिखरा मिला और जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, तीन लाख रुपए तथा दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि चोरी हुए मोबाइल नंबर 9334074299 एवं 7004623568 हैं। घटना से परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra