home page

फोन चोरी का रपट लिखाने गए युवक को रेल थानाध्यक्ष ने पीटकर किया अधमरा

 | 

नवादा, 19 अगस्त (हि.स.)।नवादा प्स्टेशन के लेटफार्म पर बुधवार को अपनी माँ की चोरी हुई फ़ोन की शिकायत दर्ज कराने जब युवक शुभंकर कुमार थाने में पहुँचा तो थानाधिकारी बृजबल्लभ निराला ने एफ आई आर दर्ज करने से इनकार कर दिया। कारण पूछने पर बेरहमी से पिटाई कर अधमरा कर दिया।

उन्होंने टिकट दिखाने की माँग की जो फ़ोन के साथ ही चोरी हो गई थी। किंतु थानेदार का कहना था की टिकट नहीं दिखा सकते तो शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती। 
युवक शुभंकर ने जब रेल थाना पुलिस की मनमानी का विरोध किया तो सब ने मिलकर उसे जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया । जब उसकी विकलांग मां ने हस्तक्षेप किया तो उसे भी भद्दी गालियां देते हुए मोबाइल फोन छीनकर थाने में बैठा लिया । बाद में घटना की बनाए गए वीडियो को डिलीट कर छोड़ गया।

इस घटना की सूचना हमारी साली गंज के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सरदार अखिलेश सिंह ने रेलवे पुलिस अधीक्षक को दिया,जिसके बाद रेलवे पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए। पीड़ित ने कहा है कि अगर सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी तो सारे प्रमाण मिल जाएंगे, उन्होंने थाना प्रभारी सहित इस घटना में शामिल सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन