home page

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक घायल

 | 

नाहन, 07 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मोहित चौधरी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गांव किशनपुरा, डा0 जामनीवाला, त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने आरोप लगाया है कि किशनपुरा में एक ग्रे कलर की गाड़ी ने एक रेहड़ी वाले रोशन पुत्र चन्द्रदेवराय निवासी नया गांव सारस, डा0 त0 व थाना नया गांव, जिला छपरा, बिहार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 281, 125(a) बीएनएस व 187 मोटर व्हीकल एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर दिया है। जांच जारी है तथा आरोपी गाड़ी चालक को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर