home page

अनूपपुर: हाथी के हमले में महिला की मौत, शव लेने से किया इनकार; कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन पर माने परिजन

 | 

अनूपपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर भोलगढ़ गांव में हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और हाथियों को गांव से हटाने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर भोलगढ़ निवासी प्रेमवती पाव की हाथी के हमले में मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में एंबुलेंस से शव गांव लाया गया, लेकिन परिजनों ने शव वाहन से उतारने से भी मना कर दिया।

घटना से नाराज सैकड़ों ग्रामीण भोलगढ़ मढ़िया प्रांगण में एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग घेराव की चेतावनी देते हुए वन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हाथियों को गांव से बाहर निकालने या रेस्क्यू करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा हाथियों के हटने तक अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती की मांग रखी।

ग्रामीणों ने हाथियों से हुए नुकसान और अब तक दिए गए मुआवजे की जानकारी भी मांगी। साथ ही सात दिनों के भीतर हाथियों के रेस्क्यू, उचित मुआवजा और जिम्मेदार वन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर वन विभाग कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी गई।

इस दौरान प्रशिक्षु डीएफओ और एसडीओ वन अनूपपुर प्रीतेश पखाले ने हाथियों को जल्द हटाने, शासन की ओर से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पंचायत स्तर पर अतिरिक्त मदद, घायलों के बेहतर इलाज और तत्काल राहत राशि देने का आश्वासन दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला