फलोदी : रावल सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर, 01 अपै्रल (हि.स.)। मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर कस्बे में गत 21 मार्च को रावल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो पिस्टल व तीन वाहन भी बरामद किए है
फलोदी एसपी सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह घटना 21 मार्च को हुई थी, जब रावल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और आरोपी फरार हो गए था। नौसर निवासी कुलदीप पुत्र नरपत सिंह की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया था। गठित टीमों ने सूचना के आधार पर पुलिस ने पिछले दिनों मुख्य आरोपी रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
अब मामले में तीन और आरोपी भियाडिय़ा थाना मतोड़ा निवासी दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह, खेतासर थाना ओसियां निवासी गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट और जाटीपुरा ओसियां निवासी प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। टीमों से प्राप्त आसूचना व तकनीकी डाटाबेस के आधार पर मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम मय टीम ने अभियुक्त दुर्गसिंह व गोपीलाल को अमृतसर, पंजाब में रात्रि को सोते हुए दस्तयाब किया तथा वान्छित अभियुक्त प्रेम डोगियाल को ओसियां के आसपास पहाड़ी इलाकें में पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्त रघुवीरसिंह से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल सहित दो पिस्टल मय तीन राउण्ड व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व एक कार को भी बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

