home page

उज्जैन में बिना नंबर की पिकअप से कच्ची शराब बरामद, दो तस्कर पकड़ाए

 | 


उज्जैन, 17 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की पिकअप से कच्ची शराब बरामद की है।

शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें 30 लीटर शराब से भरी केन मिली। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

महिदपुर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की पिकअप में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने ग्राम रसूलपुरा फंटा पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जांच के दौरान पिकअप में रखी 30 लीटर कच्ची शराब से भरी केन बरामद हो गई। पिकअप में बैठे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुरेश गायरी निवासी खासपुरा, आलोट और धीरब कंजर निवासी अरनिया डेरा बताया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही 5 लाख रुपए कीमत की पिकअप भी जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर सौंप गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कच्ची शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जा रहा था और

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल