home page

रतलामः जावरा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 | 
रतलामः जावरा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


रतलाम, 30 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। आरोपी बहाने से मासूम को अपने घर लेकर गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पांच साल की बच्ची रविवार शाम को अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी शाकीर (42) उसके पास आया। बच्ची को बहाने से अपने घर में ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो घटना का पता चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। रात में मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जावरा जिला अस्पताल लाया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर रविवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि आरोपी शाकिर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। बताया गया है कि आरोपी दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर