home page

बिजनौर निवासी युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

 | 
बिजनौर निवासी युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का आरोप, मुकदमा दर्ज


मुरादाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी युक्ति ने बिजनौर के रहने वाले युवक पर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती का कहना है कि युवक से उसका करीब ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि करीब दो साल से कांठ रोड स्थित मार्ट में काम करती है। उसकी बिजनौर निवासी अंकित से ढाई साल से नजदीकियां थीं। युवक कांठ रोड कासमास अस्पताल के नजदीक किराए का कमरा लेकर रहता है। पीड़ित ने आगे बताया कि युवक ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। इस बीच युवक ने चुपके से अन्य युवती से शादी कर ली। युवती का आरोप है कि बीती 19 अक्टूबर को आरोपी मार्ट पहुंचा। यहां उसने पूछने पर युवती के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मंगलवार को बिजनौर निवासी आरोपित युवक अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल