home page

वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार

 | 
वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने दुष्कर्म, आराेपित गिरफ्तार


बीजापुर, 16 मई (हि.स.)। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सतीश माड़वी को आज शनिवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि, आरोपित सतीश माड़वी ने उसे वोटर आईडी कार्ड बनाकर देने के बहाने अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और वहां अपनी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी, सखी सेंटर के माध्यम से थाना कोतवाली बीजापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचन में लिया। विवेचना के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान सहित आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आरोपित सतीश माड़वी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे व गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे