home page

निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में केस दर्ज

 | 
निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में केस दर्ज


मुरादाबाद, 14 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को निकाह का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना किया, गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात कर दिया और अब शादी से इंकार भी कर दिया। इतना ही नहीं उसकी लाखों की रकम भी हड़प ली। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 03 वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान बिलारी के मोहल्ला अंसारियान के कलीम अहमद पुत्र मकसूद अहमद के साथ हो गई थी, दोस्ती प्यार में बदल गई।

वह सिलाई का काम करने का बहाना करके समय-समय पर पैसे की मांग किया करता था। कई बार उसने रकम भी ले ली। चोरी छिपे कुछ अश्लील फोटो व वीडियो चोरी छुपे बना ली। उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध भी बनाएं। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कर दिया। 24 मार्च को बिचोलिए असलम के साथ कलीम के माता-पिता ने घर आकर शादी का पक्का वादा किया था लेकिन वह मुकर रहे हैं। 5 अप्रैल को परिवार वालों ने धमकाया कि शादी का दबाव बनाया, तो चेहरे पर तेजाब डाल देंगे। विपक्षी के पास अश्लील वीडियो भी है, जिससे वह ब्लैकमेल कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले में थाना बिलारी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल