home page

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने फांसी लगा की खुदकुशी

 | 

बांदा, 13 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत चारा लेने चली गई थी। इसी बीच सूना मौका देखा उसने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में बांस की बल्ली में दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद खेत से घर पहुंची मां ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई ने बताया कि चार मार्च की रात घर पर थी। तभी पड़ोसी बउवा उसे बहला फुसला कर नजदीक स्थित बाड़ा ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जव वह घर नहीं आई तो किशोरी के दोनों भाई खोजबीन करते हुए बाड़ा पहुंच गए। वहां पर दोनों को आपत्ति जनक स्थित में देख लिया था। दोनों भाईयों ने दोनों को दो दो थप्पड़ मारा था। बउवा वहां से फरार हो गया था। घटना के अगले दिन पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। 9 मार्च को किशोरी के 164 के बयान भी दर्ज किए गए। बयान देने के बाद उसने यह घटना अंजाम दी। घरवालों ने घटना का कारण अज्ञात बताया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किशोरी नहीं चाहती थी कि आरोपी जेल जाए। आरोपी के जेल चले जाने से परेशान होकर उसने फांसी लगा लिया। वहीं थानाध्यक्ष बिसंडा राममोहन राय का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह