home page

संभल : ईंट भट्टे में वृद्ध महिला से दुष्कर्म, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित

 | 
संभल : ईंट भट्टे में वृद्ध महिला से दुष्कर्म, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित


संभल, 20 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के

जनपद संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में ईंट भट्टे पर चौकीदारी करने वाली 60 वर्षीय महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।

पीड़ित महिला अपने पति के साथ भट्टे पर रहकर काम करती है। आरोप है कि बीती रात भट्टा मालिक के पुत्र समेत तीन लोगों ने पहले महिला के पति को शराब लेने के बहाने वहां से भेज दिया। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया। इससे कृत्य से वृद्ध महिला की हालत बिगड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही चंदौसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एएसपी संभल उत्तरी कुलदीप सिंह ने बुधवार को बताया कि, बीती रात्रि मंगलवार को सूचना मिली थी कि भट्टे पर काम करने वाली एक वृद्ध महिला के साथ गलत कृत्य किया गया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। महिला को चिकित्सीय उपचार के लिए रेफर किया गया है। मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar