home page

दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपित गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपित गिरफ्तार


दुष्कर्म मामले में तीन और आरोपित गिरफ्तार


बलरामपुर, 29 जून (हि.स.)। शंकरगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट से जुड़े एक मामले में तीन और आरोपितों को गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले इस मामले के मुख्य आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

शंकरगढ़ थाना में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान मुख्य आरोपित कमिल यादव को 12 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

पुलिस ने बताया कि, आगे की विवेचना में मुख्य आरोपित के परिजनों की भूमिका भी सामने आई। पूछताछ के बाद मामले में राजकुमार यादव, सविता उर्फ सरिता यादव और गणेश्वर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय