दुष्कर्म मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सुपौल, 11 जुलाई (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पिपरा थाना कांड संख्या 254/26, दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के झलनिया वार्ड संख्या-8 निवासी 21 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 96 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के तहत फरार एवं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

