home page

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आराेपित रहे मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या

 | 

रामपुर, 10 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में वर्ष 2007-08 के दाैरान सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपित रहे मोहम्मद शरीफ की मंगलवार की देर शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे 2019 में फांसी की सजा मिली थी, लेकिन 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस पर लगे सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

31 दिसंबर 2007 को जब पूरा देश नये साल की आगमन में झूम रहा था तो वहीं आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सीआरपीएफ कैंप को अपना निशाना बनाया था। कैंप पर हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के सात जवान और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी। पांच लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी। इस मामले में रामपुर कोर्ट ने 2019 मोहम्मद शरीफ समेत कई लोगों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।

इसके बाद यह पूरा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो 29 अक्टूबर 2025 को न्यायलय ने रामपुर की ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया और साक्ष्य के अभाव से दोषी शरीफ समेत अन्य लाेगाें हत्या, आतंकवाद और साजिश जैसे आरोपों से बरी कर दिया था। हालांकि कुछ मामले उसे जेल सजा काटना पड़ा था। सजा बाद जब वह रिहा हुआ ताे परिवार के साथ रामपुर में रह रहा था। वह रोजाना खजुरिया थाना में हाजिरी लगाने जाता था। मंगलवार की देर शाम काे घटना के समय शरीफ अपने बेटे के साथ जा रहे थे, तभी पनवड़िया के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस हमलावारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक