home page

रक्षाबंधन की भीड़ में महिला का मंगलसूत्र चुराने वाली आरोपित गिरफ्तार

 | 
रक्षाबंधन की भीड़ में महिला का मंगलसूत्र चुराने वाली आरोपित गिरफ्तार


जयपुर, 28 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन के मौके पर सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी करने वाली आरोपित महिला को सिंधी कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि सिंधी कैंप थाना पुलिस ने रक्षाबंधन के मौके पर सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर महिला का सोने का मंगलसूत्र चोरी करने वाली आरोपित महिला भतेरी (55) निवासी पचेरी कलां जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया।

पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

इस कार्रवाई करने वाली टीम में सिंधी कैंप थानाधिकारी वंदना नरूला, एएसआई प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल सतवीर, श्रवण कुमार, भागीरथ तथा महिला कांस्टेबल सुनीता और सरिता शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल सतवीर की कार्रवाई में विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

सिंधी कैंप थानाधिकारी वंदना नरूला ने बताया कि ललिता मेहरा सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रा के लिए पहुंची थीं। बस स्टैंड पर रक्षाबंधन के कारण काफी भीड़ थी। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर सिंधी कैंप थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आसूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्ध महिला की पहचान की और गिरफ्तार किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश