home page

दिघवारा से हत्या का फरार आरोपित राकेश कुमार गिरफ्तार

 | 
दिघवारा से हत्या का फरार आरोपित राकेश कुमार गिरफ्तार


सारण, 28 जुलाई (हि.स.)। पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर दिघवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में फरार आरोपित राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित राकेश कुमार दिघवारा थाना क्षेत्र के अहिमन पट्टी का निवासी है। वह दिघवारा थाना कांड संख्या-269/23 के तहत दर्ज हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस की पूछताछ और जांच में आरोपित का पुराना एक आरोप भी सामने आया है। वह अकिलपुर थाना में दर्ज कांड संख्या-27/24 अपहरण से संबंधित मामला में भी नामजद आरोपित है। दिघवारा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार