home page

रायपुर में 41 स्थानों पर पुलिस की सघन नाकेबंदी, चोरी की बाइक बरामद, चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

 | 

रायपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बीते सोमवार रात मध्य, उत्तर और पश्चिम जोन में एक साथ 41 स्थानों पर विशेष नाकेबंदी एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर रात 8 बजे से 11:30 बजे तक चले अभियान के दौरान 5 हजार से अधिक वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।

अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, फैंसी एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों की विशेष जांच की गई। वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म मौके पर हटवाई गई, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान और मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। शहर के प्रमुख प्रवेश एवं निकास मार्गों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

इसी दौरान थाना गोलबाजार क्षेत्र के शास्त्री मार्केट से चोरी हुई बाइक की सूचना वायरलेस के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों, नाकेबंदी प्वाइंटों और पेट्रोलिंग टीमों को दी गई। सूचना मिलते ही एसीसीयू की टीम ने नाकेबंदी से बचने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच में उसके पास मिली बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। उससे अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

वहीं, थाना गंज पुलिस ने तेलीघानी नाका चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आर्यन चौहान (20) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर