home page

चाकू, गुंडागर्दी और अवैध शराब पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, दो दिनों में 10 आरोपितों पर कार्रवाई

 | 
चाकू, गुंडागर्दी और अवैध शराब पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, दो दिनों में 10 आरोपितों पर कार्रवाई


चाकू, गुंडागर्दी और अवैध शराब पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, दो दिनों में 10 आरोपितों पर कार्रवाई


चाकू, गुंडागर्दी और अवैध शराब पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, दो दिनों में 10 आरोपितों पर कार्रवाई


रायपुर, 16 सितंबर (हि. स.)। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर कमिश्नरेट के मध्य जोन पुलिस ने पिछले दो दिनों में 10 आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूमने, लोगों को धमकाने, अवैध वसूली, गुंडागर्दी, अवैध शराब और न्यायालयीन वारंट से जुड़े मामले शामिल हैं।

डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के दौरान सात आरोपितों से धारदार चाकू बरामद किए गए।

गंज थाना पुलिस ने इकबाल शेख, शिवा नायक उर्फ छुरा और नितिन हरिजन उर्फ बिड़ी को अलग-अलग स्थानों से चाकू के साथ पकड़ा। वहीं मौदहापारा पुलिस ने फिरोज खान, देवराम बघेल, मयंक सोनी और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई की। सभी मामलों में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंटी मोहम्मद मोहसिन अली को भी गिरफ्तार किया गया।

गोलबाजार थाना पुलिस ने डीकेएस अस्पताल ऑटो स्टैंड के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे नहीं देने पर धमकी देने और मारपीट के आरोप में ऋषभ रक्सेल के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया।

इसी तरह सिटी कोतवाली पुलिस ने छगन मरावी को अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 30 पाव सिंडिकेट व्हिस्की, कुल 5 लीटर 400 मिलीलीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 3,600 रुपये बताई गई है। आरोपित पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मध्य जोन पुलिस ने कहा है कि, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने, धमकाने, गुंडागर्दी, अवैध वसूली और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर