home page

रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4.067 किलो गांजा और 130 नशीली टैबलेट जब्त

 | 
रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4.067 किलो गांजा और 130 नशीली टैबलेट जब्त


रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4.067 किलो गांजा और 130 नशीली टैबलेट जब्त


रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 4.067 किलो गांजा और 130 नशीली टैबलेट जब्त


- टिकरापारा पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, दो आरोपित गिरफ्तार और एक विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

रायपुर, 13 अक्टूबर (हि. स.)। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में टिकरापारा थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 4.067 किलोग्राम गांजा और 130 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त की हैं। जब्त गांजे की कुल कीमत 2 लाख 3 हजार 350 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देशन में तथा टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

बस स्टैंड भाठागांव से दो किलो से अधिक गांजा बरामद

पहली कार्रवाई में पुलिस ने बस स्टैंड भाठागांव स्थित सुलभ के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अरशद खान (25 वर्ष), निवासी चिश्तिया नगर, चर्च के पीछे, थाना टिकरापारा, को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग से 2.067 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 1 लाख 3 हजार 350 रुपये आंकी गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 963/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पानी टंकी के पास एक किलो गांजा जब्त

दूसरी कार्रवाई बस स्टैंड भाठागांव स्थित पानी टंकी के पास की गई। यहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अकबर खान (24 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के काले और लाल रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 2 किलोग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत 1 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में अपराध क्रमांक 965/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नाबालिग के कब्जे से 130 प्रतिबंधित टैबलेट मिलीं

तीसरी कार्रवाई हसन कॉलोनी के पीछे सरजू बांधा तालाब के पास की गई। पुलिस ने यहां एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 स्ट्रीप में कुल 130 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट (नाइट्राेसन 10) बरामद हुईं। इस मामले में अपराध क्रमांक 966/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) में कार्रवाई की गई। बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों में कुल 4.067 किलोग्राम गांजा और 130 नशीली टैबलेट जब्त की गई हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर