home page

रायपुर में देर रात युवक काे चाकू मारकर लूटा

 | 

रायपुर 19 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना में बीती देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे युवक को चाकू मारकर लूट लिया गया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात शंकर नगर-कचना-मंदिर हसौद पहुंच मार्ग पर कैटरिंग का काम कर लौट रहे बाल करण वर्मा को अज्ञात बदमाशाें ने चाकू मारकर लूट लिया। लूटेरों ने पता पूछने के नाम पर पीड़ित को रोका। माेटरसाइकिल रोकते ही अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट शुरू की। विरोध करने पर पीड़ित के जांघ, घुटना, हाथ और पैर में चाकू मारकर घायल किया। उसके बाद पर्स, माेटरसाइकिल की चाबी लेकर 3 माेटरसाइकिल में सवार हाेकर फरार हाे गए। स्थानीय रहवासियों ने सड़क पर घायल पड़ा देखकर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल