home page

सारण के रिविलगंज में ड्रोन और डॉग स्क्वायड के साथ शराब माफियाओं पर छापेमारी

 | 

सारण, 07 अप्रैल (हि.स.)। शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने के लिए उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग और रिविलगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दियारा और तटीय इलाकों में एक सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस अभियान में ड्रोन एवं डॉग स्क्वायड का सहारा लिया गया। अभियान के दौरान टीम ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक अवैध भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त कर दिया। साथ ही साथ लगभग 3000 लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया,100 लीटर तैयार देशी शराब जब्त किया। इसके अतिरिक्त मीठा और शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए।

मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन या सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। विभाग इस कानून को सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। ड्रोन और आधुनिक तकनीक के माध्यम से अब दुर्गम इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेगा। पुलिस अब इस धंधे में संलिप्त मुख्य सरगनाओं की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार