home page

पूर्वी चंपारण के बड़े भू-माफिया के घर छापेमारी, एक गिरफ्तार - दो पिस्टल दो राइफल 100 कारतूस बरामद

 | 
पूर्वी चंपारण के बड़े भू-माफिया के घर छापेमारी, एक गिरफ्तार - दो पिस्टल दो राइफल 100 कारतूस बरामद


-दो पिस्टल दो राइफल 100 कारतूस 15 करोड रुपए मूल्य के जमीन के दस्तावेज, करीब 28 लाख नगद सहित शराब की बोतले बरामद

मोतिहारी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के एक बड़े भू माफिया के घर छापेमारी कर दो राइफल, दो पिस्टल, 100 कारतूस, 15 करोड़ से अधिक के जमीन के दस्तावेज, 27 लाख नकदी व शराब की कई बोतले बरामद की किया है।

पुलिस की विशेष टीम ने भू-माफिया राकेश शर्मा के पुत्र साहिल शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के लिए यह छापेमारी कितनी बड़ी थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चार-चार डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानो की पुलिस को टीम में शामिल किया गया था।

बताया गया है, कि भू-माफिया राकेश शर्मा की अवैध गतिविधियो व माफिया के घर में अवैध धन एवं प्रतिबंधित वस्तु होने की सूचना पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मिली थी। इसके बाद उक्त कार्रवाई की गई। जाहिर है पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो राइफल, दो पिस्टल और करीब 100 कारतूस जब्त किया है। इसके अतिरिक्त घर से 27 लाख रुपये कैश, 65 से अधिक रजिस्ट्री से संबंधित दस्तावेज व छह बोतल अंग्रेजी शराब, मोबाइल जब्त की गई। जब्त दस्तावेजों के मूल्य 15 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा पकड़ में नहीं आया लेकिन उसके बेटा साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद हथियार, नकदी और जमीन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद जिले के भू- माफियाओं में हड़कंप मचा है।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस जब्त हथियारो व अन्य दस्तावेजो का सत्यापन कर रही है। गिरफ्तार भू-माफिया के पुत्र से पूछताछ की जा रही है। उससे मिले इनपुट के आधार पर अग्रेतर कानूनी प्रक्रिया की जायेगी।

जिला आसूचना इकाई मोतिहारी के अधिकारी व छतौनी, मुफ्फसिल ढाका एवं कोटवा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी