कुधरीपारा में अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्रवाई, 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
रायगढ़, 11 जून (हि.स.)। अवैध शराब पर कार्रवाई के क्रम में आज गुरुवार को थाना तमनार पुलिस टीम द्वारा कुधरीपारा में अवैध शराब के विरुद्ध रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक महिला अपने घर में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए अवैध रूप से रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित मकान में दबिश दी और घर की मालकिन से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम जेमा यादव (उम्र 38 वर्ष), निवासी कुधरीपारा, तमनार होना बताया। पूछताछ करने पर आरोपित महिला ने शराब बिक्री करना स्वीकार किया तथा अपने घर के बाड़ी में छिपाकर रखी 10 लीटर क्षमता के एक सफेद मटमैले प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता के हरे रंग के प्लास्टिक जरीकेन में भरी 5 लीटर, कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब पुलिस के समक्ष पेश की। पुलिस द्वारा शराब जब्त कर आरोपित महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

