home page

मकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, मकान सील

 | 
मकान की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, मकान सील


-मकान संचालक के विरूद्ध मुकादमा दर्ज कर जांच की शुरू

हमीरपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में राठ कस्बे में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को मकान में छापा मारा। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला।पुलिस ने मकान को सील कर दिया और मकान संचालक के विरूद्ध मुकादमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।

सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने नहर बाईपास स्थित एक मकान पर छापा मारा था। मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की खबर मिल रही थी। छापेमारी के दौरान मौके से कोई नहीं मिला। इस पर पुलिस ने मकान में ताला डाल मुकादमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी। गतिविधियां संचालित होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। स्थानीय लोग अब पूरे कस्बे में व्यापक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि कस्बे के कुछ होटलों, लॉज और किराये के मकानों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित है।

सीओ राजीव प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने नहर बाईपास स्थित एक मकान पर छापा मारा था। यदि किसी भी मकान या होटल में अनैतिक गतिविधियों की खबर मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जायेगी।

-----------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा